हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रमुख बाजार गोल मार्केट में 1 दिसंबर को एक गारमेंट्स के शोरूम से हुई 1 लाख की चोरी का खुलासा करने में पुलिस रुचि नहीं दिख रही। पीडि़त न्याय के लिए यहां-वहां भटक रहा है जो कोतवाली के चक्कर काट रहा है। 24 दिन बाद भी मामले में कोई सुराग हाथ न लगने से व्यापारी बेहद परेशान है।
हापुड़ के गोल मार्केट में बॉस एक्सपोर्ट नाम से कपिल का गारमेंट्स शोरूम है जहां चोर छत से दाखिल हुए और उन्होंने दुकान के गल्ले में रखी लगभग एक लाख रुपए की नकदी को चोरी कर लिया और फरार हो गए। परिजनों के जागने पर चोरी का पता चला। चोरी को 24 दिन हो चुके हैं लेकिन हापुड़ पुलिस चोरों से कोसों दूर है। मामले में कोई कार्रवाई न होने से व्यापारी बेहद नाराज है जिसका कहना है कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जाए।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295





























