युवक को ईंटों से पीट कर धान की पुआल में दबाया, मुकदमा दर्ज












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डोमा टिकरी में 40 वर्षीय अनिल को गांव के ही कुछ लोगों ने आपसी विवाद के चलते ईंटों से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं बल्कि युवक को पीट-पीट कर उसे पुआल में दबा दिया। पूरी रात पीड़ित बेसुध पड़ा रहा। शुक्रवार की सुबह जब परिजन युवक को तलाश रहे थे तो वह मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव निवासी कल्पना ने बताया कि उसका पति अनिल खिचरा स्थित गत्ता फैक्ट्री में काम करता है जो कि गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे फैक्ट्री से घर आया था। इसी बीच गांव के ही प्रशांत, रिंकू, कुलदीप, पंकज और गांव सिवाया निवासी प्रमोद मौके पर पहुंचे और उसके पति को बाहर बुलाकर ले गए। इसके बाद उन्होंने ईट से हमला कर उसे घायल कर पुआल में दबा दिया। अनिल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457









  • Related Posts

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

    Read more

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    You Missed

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
    error: Content is protected !!