किसान के घर से खेती करने के उपकरण चोरी












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव धनोरा में बीती रात चोरों ने एक किसान के घर के आंगन में रखे खेती के तीन उपकरणों को चुरा लियाऔर ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर चोर फरार हो गए जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित किसान ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।

गांव धनोरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव निवासी संदीप त्यागी के घर में रखे खेती के उपकरण टिलर, मांजा और लेजर चोरी कर लिए। अगले दिन सुबह जब संदीप त्यागी की आंख खुली तो उन्होंने देखा की खेती करने के उपकरण गायब है। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो देखा कि एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार कुछ लोग उनका सामान ले जाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। देहात प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606









  • Related Posts

    GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

    🔊 Listen to this GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मंडलीय उपनिदेशक (पं)  मेरठ मंडल, के कुशल निर्देशन में जनपद हापुड़ के विकासखंड हापुड़…

    Read more

    बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन

    🔊 Listen to this बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी…

    Read more

    You Missed

    GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

    GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

    बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन

    बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन

    कुराना टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन

    कुराना टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन

    गढ़: पैरों से तैयार की जा रही सेवई, कचरी में मिलाया अधिक रंग

    गढ़: पैरों से तैयार की जा रही सेवई, कचरी में मिलाया अधिक रंग

    धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल

    धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल

    केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

    केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
    error: Content is protected !!