जूडो में हापुड़ जनपद के चार छात्रों स्वर्ण व कास्य पदक जीते,डीएम ने किया सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): केरल के कोच्ची में हाल ही में सम्पन्न हुई सब जूनियर नेशनल जूडो चैम्पियनशिप-2023 में पदक जीत कर लाने वाले जनपद हापुड़ के चार छात्रों का जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने स्वागत कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गांव सिकन्दरपुर के शिवम व करीमपुर की निकिता ने स्वर्ण पदक तथा सिकन्दरपुर के रितिक व करीमपुर के चिंटू ने कास्य पदक जीता है।गांव करीमपुर के सुबोध यादव कोच थे।छात्रों ने जनपद हापुड व परिवार का नाम किया है।खेल जगत के अनेक खिलाड़ियों व मित्रो ने बधाइयां दी है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031




























