बेसिक ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाडा दिनांक 15.12.2023 से 31.12. 2023 तक मनाया जा रहा है, तत्कम में आज दिनांक 22.12.2023 को सड़क सुरक्षा पखवाडा में आयोजित होने वाले कार्यकमों के अन्तर्गत जी०एस० मेडिकल कालिज में बेसिक ट्रामा लाईफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यकम का आयोजन किया गया, जिसमें कालिज के एसिसटेन्ट डायरेक्टर श्री अंकित वेग, पुलिस उपाधीक्षक श्री वरूण मिश्रा तथा एन०जी०ओ० सोसायटी के चेयरमैन श्री दानिश कुरैशी उपस्थित रहे। अधोहस्ताक्षरी द्वारा सडक सुरक्षा विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी अपने विचार प्रस्तुत किये गये । आयोजन में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय एवं मेडिकल छात्र-छात्राओं को दुर्घटना के समय घायल को आई०सी०पी०आर० दिये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया । इसके अतिरिक्त रमेश कुमार चौबे सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन) हापुड़, आशुतोष उपाध्याय, यात्रीकर अधिकारी हापुड़ द्वारा वाहन चालकों से सडक सुरक्षा के दृष्टिगत दो पहिया वाहन की हेल्मेट (चालक एवं पीछे बैठी सवारी सहित), मोबाईल फोन, गलत दिशा में वाहन का संचालन एवं अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के विरूद्ध चेकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गयी, जिसके अन्तर्गत 27 वाहनों का चालान किया गया। कार्यकम के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा नियमों सम्बन्धी शपथ दिलायी गयी तथा शासन से प्रेषित यातायात नियमों के फोल्डर, लिफ्लेट, तथा पम्पलेट भी वितरित कराये गये ।

CHRISTMAS OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065








  • Related Posts

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

    Read more

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

    Read more

    You Missed

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
    error: Content is protected !!