हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत छह प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की। एचपीडीए ने बिना मानचित्र स्वीकृत चल रहे कान्हा श्याम मंडप पर भी जबरदस्त कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। कुल छह प्रकरणों में कार्रवाई की गई जिनमें होटल, फैक्ट्री, दुकान, गोदाम, बारातघर शामिल है।
एचपीडीए के अधिकारी पुलिस बल के साथ पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित कान्हा श्याम मंडप पर पहुंचे जहां सचिन पुत्र जगनमोहन द्वारा 15000 वर्ग मीटर में बनाए गए बारात घर को एचपीडीए के अधिकारियों ने सील कर दिया। सीपीडीए ने आदिल पुत्र मोहम्मद शाहिद द्वारा गांव लाखन गेट पिलखुवा पर 800 वर्ग मीटर में दुकान व गोदाम, मोहम्मद यूनुस द्वारा गांव लाखन गेट पिलखुवा पर 450 वर्ग मीटर में फैक्ट्री, प्रभा सोनी पत्नी आर जे स्वर्णकार द्वारा 800 वर्ग मीटर में पिलखुवा के एनएच- 9 पर बनाए जा रहे भवन, सचिन गिरी पुत्र लच्छी गिरी द्वारा गांव लखन में 700 वर्ग मीटर में फैक्ट्री तथा निज़ामपुर के रघुनाथपुर मार्ग पर 100 वर्ग मीटर में मनोज गोस्वामी पुत्र नरोत्तम गोस्वामी द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किए गए अवैध निर्माण को सील कर दिया। एचपीडीए की इस कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता देशपाल सिंह, वीरेश राणा, प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























