हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में साईलो फर्स्ट चौकी को साइबर थाने में तब्दील करने की कवायद तेज हो गई है। अधिकारियों के निरीक्षण का दौर भी लगातार जारी है जो कि संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही साइबर थाना बनकर तैयार हो जाएगा जिसके चलते लोगों को अपनी समस्या का समाधान कराने में परेशानी नहीं आएगी। थाने का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। साइबर थाने में एक निरीक्षक समेत कुल 20 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा जो कि हाईटेक उपकरणों से लैस होंगे और साइबर ठगो पर नकेल कसने के लिए संसाधनों से लैस होंगे। अभी तक साइबर ठग संसाधनों की कमी के कारण पुलिस से बच जाते थे लेकिन अब इनका बच निकलना आसान नहीं होगा। जिले में साइबर थाने की स्थापना के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित साईलो प्रथम चौकी पर साइबर थाना बनाया जा रहा है जिसका अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। यहां दो दरोगा, चार महिला सिपाही, 12 सिपाही तैनात किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000


























