हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बिहुनी में गुरुवार की देर शाम एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम, स्थानीय पुलिस तथा ग्रामीण पहुंचे और हालातों पर काबू पाने का प्रयास किया। एक बच्ची की उम्र छह माह तो एक की उम्र छह वर्ष थी। आग पर काबू पा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव बिहुनी स्थित एक घर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग ने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस बीच दो बच्चियों की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है जो कि हालातों पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। दोनों बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दरअसल दोनों बच्चियां कमरे में मौजूद थी। तभी शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में आग लग गई। दोनों के माता-पिता बाहर कुट्टी काट रहे थे। दोनों बच्चियों की आग में झुलस कर मौत हो गई।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























