अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक हुई आहूत










अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक हुई आहूत
हापुड़, सू. वि.(ehapurnews.com):राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार, जिला कारागार में निरूद्ध विचाराधीन बंदियों को रिहाई किये जाने हेतु जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की अध्यक्षता में गुरुवार को अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की समस्त सदस्यगण के साथ मासिक बैठक एवं पीड़िता क्षतिपूर्ति कमेटी की बैठक आहूत की गयी। बैठक का संचालन छाया शर्मा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा किया गया।

उक्त बैठक में ऐसे विचाराधीन बंदी, जिनकी जमानत न्यायालय से हो चुकी है, लेकिन अभी तक जिला कारागार से रिहा नहीं हुए है, Compoudable Offences, धारा 108, 116 दं०प्र०सं०, ऐसी बंदी, जो बीमार है, महिला Offenders, ऐसे बंदी, जिनको धारा 436 ए दं०प्र०सं० का लाभ दिया जा सकता है आदि पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रेरणा शर्मा, जिलाधिकारी हापुड़, अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक, हापुड़ आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में व जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की अध्यक्षता में आज दिनांक 21.12.2023 को छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा हापुड़ में स्थित वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षक के दौरान वन स्टॉप सेन्टर पर कोई पीड़िता उपस्थित नहीं थी। रविता प्रभारी मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर द्वारा बताया गया कि कल एक पीड़िता वन स्टॉप सेन्टर पर उपस्थित थी, जिसको महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी के आदेशानुसार भेजा जा चुका है। निरीक्षक के दौरान वन स्टॉप सेन्टर में मच्छर आदि पाये गये, जिस हेतु प्राभारी मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर को निर्देशित किया गया कि वह वन स्टॉप सेन्टर में मच्छरों के उपाय हेतु उचित कार्यवाही करे। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेन्टर की ओर से प्रीति केस वर्कर, विजय लक्ष्मी मल्टी पर्पज आदि व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की ओर से पराविधिक स्वंयसेवक गुंजन कश्यप व साक्षी आदि उपस्थित रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:








  • Related Posts

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

    Read more

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व जर्जर तारों से लोग परेशान हैं और औद्योगिक उत्पादन व…

    Read more

    You Missed

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई
    error: Content is protected !!