हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को एक युवक बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिसका वीडियो उसने कमरे में कैद कर लिया। आरोपी लगातार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब व्यक्ति ने इनकार कर दिया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की विधवा मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार एक महिला मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी को बहला फुसला लिया और शारीरिक संबंध बनाए। शारीरिक संबंध बनाते हुए की वीडियो भी आरोपी ने बना ली और लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी और ग्रामीण व रिश्तेदारों ने जब वीडियो देखी तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031























