Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिले में अब उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय खोला जाएगा। उद्योगों का बढ़ावा देने के लिए यह केंद्र कार्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए 0.1200 हेक्टर भूमि आवंटित की गई है। उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए गांव अच्छेजा में उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय खोला जाएगा। धनराशि उपलब्ध होने पर कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल विकास भवन में कार्यालय चल रहा है जहां स्टाफ की कमी होने की वजह से भी थोड़ी परेशानी आ रही है। जल्द ही यहां केंद्र कार्यालय बनकर तैयार होगा।
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295





























