राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय,के एक्टिविटी क्लब प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रो.अपर्णा त्रिपाठी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डॉ. सर्वेश के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “विकसित भारत @ 2047” भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत “राष्ट्र निर्माण में युवा वर्ग की भूमिका” विषय पर यह प्रतियोगिता आधारित थी। वस्तुत: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम् होती है। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक आदि क्षेत्र में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हस्तक्षेप करती है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। निर्णायक प्रो. आभा शुक्ला कौशिक ने अपना निर्णय देते हुए कु. श्रुति मिश्रा को प्रथम कु. श्वेता यादव तथा कु. पारुल को द्वितीय कु. अतुल को तृतीय स्थान तथा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए कु.काजल को नामित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा इस प्रकार की प्रतियोगिता में भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता आयोजन के समय प्रो.जया शर्मा, प्रो. आभा शुक्ला, प्रो. अमिता शर्मा, प्रो. अपर्णा त्रिपाठी, प्रो. सरोजिनी, डॉ. सर्वेश आदि प्राध्यापिकाएं तथा एक्टिविटी क्लब प्रकोष्ठ की छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं ।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
“>
































