हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर में जमीनी विवाद में एक भाई ने अपने बड़े भाई को पीट-पीटकर घायल कर दिया और मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव ततारपुर के रहने वाले पंकज ने बताया कि 18 दिसंबर को उसका छोटा भाई संदीप आया और जमीनी विवाद के चलते गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उसने मार पिटाई की। आरोपी ने लाठी डंडों का भी इस्तेमाल कर पीड़ित को घायल कर दिया और आसपास मौजूद लोगों को आता देख वह भाग खड़ा हुआ। पीड़ित का पुत्र हरप्रीत भी मौके पर पहुंच गया। उसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
CHRISTMAS OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

































