हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुवा शहर में 48 करोड़ रुपए से लोगों के घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाएगा। इसके लिए 26 किलोमीटर की पाइपलाइन, दो जलाशय, पांच ट्यूबवेल का कार्य कराया जाएगा। शासन द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने अमृत योजना टू पेयजल पुनर्गठन योजना के अंतर्गत 48 करोड़ 52 लाख की कार्य योजना शासन को भेजी थी जिसे स्टेट लेवल टेक्निकल कमिटी व स्टेट लेवल क्षेत्र कमेटी से पास कराया जा चुका है। कार्य करने की जिम्मेदारी कार्यकारी संस्था जल निगम नगर हापुड़ को दी गई है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































