राहुल गांधी का भाजपाईयों ने फूंका पुतला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को भाजपाई सड़क पर उतरे और राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी का कहना है कि कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का उपहास किया है। संसद भवन परिसर में कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति की नकल करने और राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाया जाना गलत है। भाजपाईयों ने कहा कि विपक्ष घमंडी है जिसकी इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हापुड़ के प्रीत विहार में स्थित हापुड़ भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए इसके बाद वह हाथ में राहुल गांधी का पुतला लेकर एचपीडीए चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना गुस्सा जाहिर किया। भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने बताया कि संसद भवन के परिसर में कल्याण बनर्जी ने उपसभापति की नकल की जिसके बाद राहुल गांधी ने इसकी वीडियो बनाई। ऐसा करके उन्होंने उपराष्ट्रपति का अपमान किया है और ऐसा करना विपक्ष की मानसिकता को दर्शाता है।
एचपीडीए चौराहे पर पहुंचने पर भाजपायों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि विपक्ष की यह करतूत देश को अपमानित करती है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष हापुड़ नरेश तोमर, सुयश वशिष्ठ, अलका निम, टोनी शर्मा आरके, राखी शर्मा, विनीत दीवान, मनजीत आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























