केंद्रीय मंत्री से मांग, उद्यमियों की दिक्कतों को हल किया जाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दी कसेरा एसोसिएशन हापुड़ के चेयरमैन व उद्यमी अमन गुप्ता ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को हापुड़ के उद्यमियों की समस्याओं के हल के लिए एक पांच सूत्री ज्ञापन दिया।
उद्यमी अमन गुप्ता, शिक्षाविद् व उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल आदि के साथ प्रगति मैदान के भारत मंडप में आयोजित उद्यमी सम्मेलन में शामिल हुए थे जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि थे।
ज्ञापन में हापुड़ के उद्यमियों ने मांग की है कि हापुड़ तहसील में एक इंडस्ट्रीयल एरिया स्थापित किया जाए तथा हापुड़ जनपद सीमा पर स्थापित धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया को जनपद हापुड़ मे शामिल किया जाए। जीएसटी विभाग हापुड़ में उद्यमियों को माल से लदी गाड़ियां पकड़ कर मोहन नगर गाजियाबाद में ले जाते है जिससे उद्यमियों का उत्पीड़न होता है। हापुड़ के जीएसटी मामले हापुड़ में ही निबटाए जाएं।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






















