हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव पोपाई में गढ़ मेरठ हाईवे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा का निर्माण नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसडीएम और सीओ ने टोल ना लगने का आश्वासन दिया जिसके बाद पिछले आठ दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भारतीय किसान ने यूनियन संघर्ष के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने बताया कि हापुड़ में चौथे टोल प्लाजा के निर्माण की तैयारी की जा रही थी। यह टोल प्लाजा गांव पोपाई में प्रस्तावित था जिसके विरोध में उन्होंने 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरने का आगाज किया और 19 दिसंबर को अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि टोल प्लाजा नहीं लगेगा। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






















