शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर दूसरी युवती से की शादी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा निवासी एक युवक पर बुलंदशहर की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दबाव में आने पर आरोपी ने मजबूरन आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और उसके बाद पीड़िता को अपने साथ रखने से मना कर दिया और एक दूसरा विवाह रच लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर क्षेत्र के बीबी नगर निवासी युकवती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ साल पहले वह हापुड़ में कोचिंग करने के लिए आई थी और 5 साल पहले उसकी मुलाकात बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा निवासी सुमित से हुई थी। सुमित ने उससे बात करना शुरू कर दिया और कुछ दिनों में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा और 5 दिसंबर 2023 को सुमित ने गाजियाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में उसके साथ शादी कर ली लेकिन घर लाने से इनकार कर दिया और दूसरी युवती से विवाह कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















