अधिकारियों की साठगांठ से नियम विरुद्ध चल रहे 31 ढाबे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में नियम विरुद्ध 30 से अधिक ढाबे संचालित है। यदि दिल्ली लखनऊ हाईवे पर हापुड़ से गढ़ के बीच की बात करें तो 41 ढाबे संचालित है जिनमें से महज 10 ढाबों का ही प्राधिकरण द्वारा नक्शा स्वीकृत कराया गया है। शेष 31 ढाबे बिना नक्शा स्वीकृती के चल रहे हैं लेकिन अधिकारियों ने इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया है। नियमों को ताक पर रखकर इन ढाबों का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। सूत्र यह भी बताते हैं कि कई विभागों की एनओसी भी इन ढाबों के पास नहीं है जिसकी जांच होनी चाहिए।
हापुड़ से गढ़ के बीच हाईवे किनारे लगभग 41 ढाबे संचालित है जिनमें से 10 का ही नक्शा स्वीकृत है। ऐसे में बिना नक्शा पास कराए चल रहे ढाबों को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं बल्कि ढाबे के संचालक ग्रीन बेल्ट को तोड़ हाईवे से मिलाकर ढाबे का संचालन कर रहे हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






















