IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने जनपद निवासी कार्तिक त्यागी को 60 लाख में खरीदा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव धनौरा निवासी क्रिकेटर कार्तिक त्यागी को गुजरात टाइटंस ने 60 लाख रुपए में खरीदा है। मंगलवार को दुबई में हुई आईपीएल 2024 के लिए नीलामी में कार्तिक का बेस प्राइस 20 लाख रुपए रखा गया था। गुजरात टाइटंस ने कार्तिक को 60 लाख में खरीदा है। कार्तिक के पिता योगेंद्र त्यागी ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है जिसने कड़ा परिश्रम कर यह सफलता हासिल की है। 23 वर्षीय कार्तिक की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर है।
कार्तिक त्यागी का जन्म 8 नवंबर वर्ष 2000 को जनपद हापुड़ के गांव धनौरा में हुआ था जिनके पिता किसान हैं। 12 साल की उम्र से ही कार्तिक ने क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी जो आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। दुबई में आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में कार्तिक त्यागी का बेस प्राइस 20 लाख रुपए रखा गया जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 60 लाख रुपए में खरीदा है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031






















