सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यो की मांग को लेकर मंगलवार को सभासदों ने परिषद की चेयरमैन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। करीब बीस सभासदों ने चेयरमैन के दफ्तर के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। सभासद नगर में विकास कार्य कराएं जाने तथा व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाए जाने की मांग कर रहे थे।
सभासद विकास दयाल, संजीव वर्मा, मुकेश कोरी, नितिन पाराशर, भूपेंद्र, सहित अनेक महिला सभासद मंगलवार को नगर पालिका परिषद पहुंची और चेयरमैन के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गई। सभासदों ने बताया कि बोर्ड गठन को 6 माह हो गए है और बोर्ड बैठक विकास कार्यों के टेंडर पास हो गए, परंतु टेंडर को बार-बार निरस्त किया जा रहा है। नगर क्षेत्र विकास कार्य ठप्प है और गंदगी का साम्राज्य है। सभासदों की मांग है कि परिषद क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यो को गति दी जाए।
बता दें कि नगर पालिका परिषद हापुड़ के चुनाव में बसपा के टिकट पर पुष्पा देवी ने चुनाव जीता था। गत 6 माह में केवल दो बोर्ड बैठक हुई है। जबकि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1916 के तहत प्रति माह बोर्ड बैठक होना अनिवार्य है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































