हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रहलाद नगर में स्थित शिव मंदिर में चोर बीती देर रात मंदिर का ताला तोड़कर उसमें लगे साउंड सिस्टम और घंटे चोरी कर ले गए। मंगलवार की तड़के जब भक्त मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पिलखुवा के मोहल्ला प्रहलादनगर में शिव मंदिर है जहां सोमवार की देर रात करीब 1:30 बजे चोर मंदिर का ताला तोड़ते हुए अंदर दाखिल हुए और उन्होंने मंदिर में लगे घंटे और साउंड सिस्टम को चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि मंदिर में कोई पुजारी नहीं रहता। मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295

































