समीक्षा बैठक से गायब अफसरों का कटेगा वेतन










हापुड़(सूवि.)(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अदिति सिंह व मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने एक्सन विद्युत को निर्देशित किया कि आमजन को मीटर कनैक्शन समय से उपलब्ध करायें तथा अग्रेतर कार्यवाही हेतु भी निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने एक्सन पीडब्ल्यूडी से कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत अनवरपुर की सड़कों का सुदृढीकरण कराया जाये। बैठक में उप निदेशक कृषि ने मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया कि फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 20151 कृषकों का बीमा कराया जा चुका हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि निराश्रित गौ वंश के संरक्षण हेतु अस्थाई गौ आश्रय स्थलो में 2682 पशु संरक्षित हैं। निराश्रित गौ वंश संरक्षण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी गम्भीर दिखे। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर पालिकाओं द्वारा पकड़े गये पशुओं को उपयुक्त स्थानो में शीध्रता से संरक्षित कराये और पशुओं की जियो टैगिंग ठीक से कराई जाये। अधूरे निर्माण कार्यो की प्रगति को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया कि 112 पंचायत घरों के लक्ष्यों के सापेक्ष 26 पंचायतों का कार्य संचालित हैं। अमृत योजना में जलापूर्ति योजना के अन्तर्गत 17350 कनैक्शन आमजन को उपलब्ध कराये जा चुके हैं। नगर पालिका परिषद हापुड़ के द्वारा 07 पार्को के सापेक्ष 04 पार्को का कार्य पूर्ण कराया जा चुका हैं। बैठक में जिला विकास अधिकारी ने बताया कि एनआरएलएम में 258 के सापेक्ष 224 महिला समूह का गठन किया जा चुका है शेष बचे लक्ष्य को जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उन सभी कार्यो की गुणवत्ता की जांच सही से कर ली जाये। गन्ना भुगतान हेतु जिला गन्ना अधिकारी ने अवगत कराया कि 465 करोड़ के सापेक्ष 127 करोड़ का गन्ना किसानों का भुगतान किया जा चुका हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया कि बाकी गन्ना का भुगतान जल्द से जल्द किया जाये। बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, एक्सन विद्युत,जल निगम, पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!