सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत किया जागरूक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत वाहन चालकों को लगातार नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और कहा कि वाहन चलाते समय नशे से दूर रहे, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें और दो पहिया वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। साथ ही हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने भी लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर आशुतोष कुमार उपाध्याय, टीआई अमित सिंह, टीएसआई बिजेंदर पाठक आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































