हापुड़ की छात्रा का राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा पोस्टरप्रतियोगाता के लिए हुआ चयन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय परिसर गाजियाबाद में शनिवार को सड़क सुरक्षा विषय पर मंडल स्तरीय क्विज, भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्य कन्या महाविद्यालय हापुड़ की नोडल अधिकारी (सड़क सुरक्षा) प्रो. सरोजिनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद मंडल में शामिल सभी जिलों के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।जिला हापुड़ स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ की बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा कु. दीप्ती चौधरी को पोस्टर प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एल.आर. कॉलेज साहिबाबाद के प्राचार्य रहे। मा. कांशीराम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संगीता गुप्ता ने छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए अपने आसपास के वातावरण के प्रति भी जागरूक रहने को कहा तथा सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने घर और अपने आसपास के वातावरण तथा अपनी जान पहचान वालों को भी सड़क सुरक्षा की दिशा में जागरूक करने को कहा। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से आये नोडल अधिकारी तथा कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























