👁 2 views Views
नए आलू का भाव 12 रुपए किलो हुआ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में पंजाब प्रांत से नए आलू की आवकों में निरंतर वृद्धि से भाव मंदी का रुख लिए है औऱ हापुड़ में नया आलू 400-450 रुपए प्रति कट्टा (50 किलो) बिक रहा है। जबकि फुटकर में यही आलू 12 रुपए से 15 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। नए आलू की मांग महिलाओं, चाट-पकौड़ी विक्रेताओं, शादी सीजन की है।
उपभोक्ता का ध्यान नए आलू की ओर होने से पुराना आलू चिप्सोना व अन्य किस्मों में भी नरमी है और भाव टूट कर नए आलू के बरामद आ गए है। नए आलू की आवकें बढ़ने से भावों में मंदी का रुख बना है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























