👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो में जल्द ही 20 नई बसें शामिल होंगी। यह बसें रोडवेज डिपो को जनवरी में मिलेगी जिससे यात्रियों का सफर आसान होगा। हापुड़ रोडवेज डिपो से नोएडा, दिल्ली, बरेली, लखनऊ, किठौर, मोदीनगर रोड समेत विभिन्न मार्गों पर 106 बसों का संचालन होता है। नवंबर में दिल्ली में आठ बीएस-4 बसों के प्रवेश पर सरकार ने रोक लगा दी। अब इस मार्ग पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जनवरी माह तक चार बसों की समय सीमा पूरी हो जाएगी जिससे इनका संचालन भी बंद हो जाएगा। ऐसे में बसों को बढ़ाने के लिए मांग भेजी है। जनवरी के महीने के अंत तक डिपों के बेड़े में 20 नई बसें शामिल होने की उम्मीद है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































