हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर में शराब की दुकान से अज्ञात चोरों ने नकदी और डीवीआर चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि मेरठ के थाना मेडिकल के जागृति विहार के रहने वाले नीरज गोयल ने बताया कि उसकी सरकारी शराब की दुकान संचालित है जहां चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और नकब लगाकर गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी दो दिन की शराब की बिक्री की रकम और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को चोरी कर ले गए। सुबह सेल्समैन ओमप्रकाश जब ठेके पर पहुंचा तो दुकान में रखें रुपए और डीवीआर को गायब देख उसके होश उड़ गए जिसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635























