सितंबर में जनपद हापुड़ पुलिस ने 34 जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ की कार्रवाई










हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस ने सटोरियों और जुआरियों के खिलाफ सितंबर माह में एक बड़ा अभियान चलाया। सितंबर में जनपद हापुड़ की पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में 34 जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिनसे करीब 1.5 लाख रुपए नकद, सट्टापर्ची व ताश की गड्डी बरामद की गई। इन 34 सटोरियों व जुआरियों में से 9 अभी भी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आपको बता दें कि क्लैक्टर गंज हापुड़ में पांच सितंबर को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान 12 जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की। इसमें शहर के बड़े नाम शामिल होने की वजह से ये सबसे चर्चित छापा रहा।

जानिए किस थाने ने कितने आरोपी पकड़े:

हापुड़ पुलिस ने 12 जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जिनमें से तीन ही पुलिस के हत्थे चड़े बाकी नौ आरोपी फरार हो गए। सितंबर माह में हापुड़ पुलिस द्वारा की गई जुआरियों के खिलाफ ये सबसे बड़ी कार्रवाई रही और क्लैक्टर गंज में चल रहे इस जुए में शहर के नामी लोग भी शामिल रहे जिसकी वजह से हापुड़ का सबसे चर्चित छापा रहा। छापे के दौरान पुलिस ने सवा लाख रुपए नकद तथा ताश की गड्डी भी बरामद की गई।

इसके अलावा हापुड़ नगर पुलिस ने दो सटोरिए के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सितंबर माह में सिंभावली पुलिस ने दो जुआरियों के खिलाफ दर्ज किया मुकद्दमा, धौलाना पुलिस ने छह जुआरियों के खिलाफ दर्ज किया मुकद्दमा, वहीं बहादुरगढ़ पुलिस ने एक सटोरिए, छह जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, हापुड़ देहात पुलिस ने अभियान के दौरान एक सटोरिए पर दर्ज किया मामला, हाफिजपुर थाना में चार जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे: पुलिस

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पुलिस इन सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है और जो भी आरोपी खुले घूम रहे हैं उनकी धरपकड़ के लिए कार्रवाई तेज की जा रही है। ये सभी जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

अभियान रहेगा जारी:

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि ये अभियान जारी रहेगा और जो भी इसमें लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

EHAPUR NEW जल्द ही एक और खबर प्रकाशित करेगा जिसमें इन सभी जुआरियों व सटोरियों के बारे में आपको जानकारी दी जाएगी।

सीसीटीवी लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP : 8979003261, 8126293996







Related Posts

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण होगा इसके लिए 208.17 लाख का भुगतान क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत करा…

Read more

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

🔊 Listen to this हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हापुड़ की शिवलोक कॉलोनी में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब
error: Content is protected !!