हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जिला सूचना विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएमओ हापुड़ ने एक और कोरोना संक्रमित मरीज के निधन की पुष्टि की है। शनिवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार जनपद हापुड़ के सिंभावली के 60 वर्षीय जमशाद अली डायबिटिज की बीमारी से पीड़ित थे जिनकी कोरोना की जांच 30 सितंबर को एंटीजन टेस्ट द्वारा कराई गई। कोरोना जांच में जमशाद अली की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और उन्हें उपचार के लिए मेरठ के एल.एल.आर.एम. अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान जमशाद की शनिवार को मृत्यु हो गई जिसकी पुष्टि प्रशासन ने की है।
IPL Fans के लिए खुशखबरी SHREE RATHNAM ने मैच देखने के लिए लगाया प्रोजेक्टर: अभी टेबल बुक करने के लिए कॉल करें: 8810077771, 8810177771.
























