हज यात्रा के लिए 20 तक आनलाइन आवेदन करें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हज कमेटी आफ इंडिया ने हजयात्रा में आवेदन के लिए वेबसाइट खोल दी है। इस बार 20 दिसंबर तक हज यात्रा के लिए आनलाइन आवेदनपत्र भरे जा सकते हैं। मोबाइल एप ‘हज सुविधा’ के जरिये भी इस बार फार्म भरने की सुविधा दी जा रही है। आवेदन फार्म भरने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश व घोषणा पत्र हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उप्र राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने बताया कि हज आवेदन पत्र भरने की सुविधा हज समिति के कार्यालय में भी उपलब्ध कराई गई है। आवेदन के लिए मशीन पठित वैध अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना जरूरी है। पासपोर्ट आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व का जारी होने के साथ 31 जनवरी, 2025 तक वैध होना आवश्यक है। हज समिति के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि जिलास्तर पर हज के आवेदन पत्र हज सुविधा केंद्र, साइबर कैफे, आनलाइन वेबसाइट एवं मोबाइल एप के जरिए भरे जा सकते हैं।
VIDEO: रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811






























