मुंबई पुलिस ने दी हापुड़ में दबिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई के ठाणे जनपद के थाना कांदिवली की पुलिस ने रविवार की रात हापुड़ के मोहल्ला किला-कोना में स्थानीय पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने एक मकान पर दबिश भी दी लेकिन तब तक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
कांदिवली थाने में तैनात एपीआई हेमंत गिद्दी की अगवाई में चार सदस्यीय टीम रविवार की रात हापुड़ कोतवाली पहुंची। टीम स्थानीय पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई के लिए किला कोना के रहने वाले एक आरोपी के घर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भागने में कामयाब रहा। टीम ने घर में छानबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ ना लगा। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635






























