अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर मार्ग पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय राकेश कुमार निवासी गांव नली हुसैनपुर के रूप में हुई जो काम खत्म कर वापस घर लौट रहा था।
राकेश कुमार रविवार की रात को कुचसर चोपला के पास लगने वाले बाजार में गया था। काम खत्म कर वह वापस लौट रहा था। चौपला से लगभग 300 मीटर कुचेसर थाना मार्ग पर पहुंचने के बाद अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने राकेश की बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। मंगलवार की शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर स्वजनों को शव सौंपा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur






























