विश्वविद्यालय स्तर पर हापुड़ के एसएसवी कालेज को योग में मिला दूसरा स्थान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के परिसर में 29 नवम्बर को आयोजित योग की अर्न्तमहाविद्यालयी प्रतियोगिता में एस०एस०वी० कॉलिज, हापुड की महिला टीम ने चैम्पियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त होने का गौरव प्राप्त किया। विश्वविद्यालय स्तरीय योग प्रतियोगिता में 12 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया था। महाविद्यालय लौटने पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति व प्राचार्य ने योग प्रशिक्षक मोहित शर्मा तथा पायल शर्मा व प्रतिभाग टीम को भी बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य के की कामना की।
प्रबन्ध समिति के मंत्री अमित अग्रवाल (छावनी वाले) ने बताया कि प्रबन्ध समिति के प्रयासों से सभी छात्र-छात्राओं के लिए योग प्रशिक्षण का कोर्स दो वर्ष पूर्व प्रारम्भ किया गया था। उसका ही परिणाम है कि दूसरे ही वर्ष में विश्वविद्यालय स्तर पर एस०एस०वी० कॉलिज ने योग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है जिससे महाविद्यालय का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर रोशन हुआ है।
प्रबन्ध समिति प्रधान अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय की योग टीम ने विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। योग प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 3 छात्र व 1 छात्रा राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु चयनित हुए है जोकि गौरव की बात है। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, मंत्री अमित अग्रवाल (छावनी वाले), उपमंत्री राजेन्द्र अग्रवाल (रोशे), प्रो० आर०डी० शर्मा, चेतन प्रकाश (एल०आई०सी० वाले), नरेन्द्र गर्ग, जयभगवान गौतम, विनोद गुप्ता, भारत भूषण, सुशान्त बंसल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। प्राचार्य प्रो० नवीन चन्द्र सिंह, डॉ० नीनू अग्रवाल, डॉ० सुदर्शन त्यागी, सचिन कुमार एवं समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहें। उक्त प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा पूनम, शालिनी, शिवानी, सोनी, हंसिका, प्राची, वंशिका, आयुषी एवं नैना ने प्रतिभाग किया।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314

































