हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए खिलाड़ी 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी मधु अवस्थी ने बताया कि खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश का वास्तविक मूल निवासी होना चाहिए। खिलाड़ी कम से कम लगातार तीन बार प्रदेशीय सीनियर टीम का सदस्य रहा हो या राष्ट्रीय खेल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया हो।
यदि किसी खिलाड़ी ने राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया हो या शासनादेश में उल्लेखित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं यथा ओलंपिक गेम्स, विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई चैंपियनशिप एवं कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, सैफ गेम्स में प्रतिभाग करता है तो उसे भी पात्र माना जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। इस पुरस्कार के लिए सामान्य खिलाड़ियों की भांति दिव्यांगजन खिलाड़ी से 20 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

































