हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गोल मार्केट में चोरों ने बीती रात एक कपड़े के शोरूम में धावा बोला जहां से चोर गल्ले में रखी एक लाख रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने कुछ जरूरी कागजात भी जलाए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
हापुड़ के गोल मार्केट निवासी कपिल कुमार सिंघल ने बताया कि वह गोल मार्केट के रहने वाले हैं और उनका गोल मार्केट में ही कपड़ों का शोरूम है। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो देखा कि दुकान की चाबी गायब थी जिसके बाद उन्होंने चाबी की तलाश की तो उन्हें संदेह हुआ। उसके बाद वह दुकान में दाखिल हुए तो हालात देखकर उनके होश उड़ गए। चोर छत पर लगी ग्रिल को काटकर दुकान के भीतर दाखिल हुए जहां गल्ले में रखे लगभग एक लाख रुपए की नकदी चोरों ने चोरी कर ली। इसी के साथ जरूरी कागजातों में भी आग लगा दी। बिखरा सामान देख दुकान के संचालक कपिल कुमार सिंघल ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635






























