👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड पुलिस व व्यापारियों की मासिक बैठक बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार अग्रवाल जनपद हापुड़ की अध्यक्षता में सम्पन्नहुई।बैठक में दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापारियों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।इसके बाद व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं व सुझावों का शीघ्र ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।बैठक में व्यापारी ललित अग्रवाल रमेश अरोरा,संजय नेता,विजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।



























