हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ रोड तिराहे पर बुधवार की शाम रोड रोलर के माध्यम से 400 बुलेट मोटरसाइकिल के मॉडिफाइड साइलेंसरों को नष्ट किया गया। इन साइलेंसरों की कीमत लगभग नौ लाख रुपए बताई जा रही है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि अब तक 750 बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर उतरवाए गए हैं जो कि नियम विरुद्ध लगे थे। बुधवार को नौ लाख रुपए कीमत के चार सौ साइलेंसरों को नष्ट कराया गया और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऑपरेशन पटाखा के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस बुलेट मोटरसाइकिल में लगे मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने वाले के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इन मोडिफाइड साइलेंसर की वजह से ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए अब तक 750 बुलेट मोटरसाइकिल के मोडिफाइड साइलेंसर उतरवाएं हैं।
VIDEO: रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811




























