हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र निवासी दीपक कुमार को बुलंदशहर के थाना खानपुर पुलिस तथा नोएडा एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। बुलंदशहर एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि रविवार की देर रात एसटीएफ यूनिट गौतम बुद्ध नगर और थाना खानपुर पुलिस टीम संयुक्त ऑपरेशन के दौरान लखावटी से खानपुर जाने वाले रास्ते पर ढकरोली बम्बे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर आए दो व्यक्तियों से उसका सामना हुआ। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों ही पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने अपनी मोटरसाइकिल ढककरौली रजवाहे के कच्चे रास्ते पर मोड़ ली। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और एक बदमाश भागने में कामयाब रहा जबकि खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पुलिसकर्मी पर फायरिंग कर दी। उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया जिसका नाम दीपक है जिस पर 25000 का इनाम घोषित था।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500




























