हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में शादी के घर से चोर ने 1.35 लाख रुपए की नकदी और गहने चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव बक्सर निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसकी 28 नवंबर को शादी है। ऐसे में घर में तैयारी चल रही है। घर में मेहमानों का भी आना जाना लगा हुआ है। विजय ने बताया कि एक कमरे में संदूक रखा हुआ था जिसमें सोने की चेन समेत सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख 35 हजार की नकदी रखी हुई थी। रविवार की दोपहर अज्ञात लोगों ने संदूक का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर लिए जिसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500





























