👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा के पास सोमवार की सुबह खेतों में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोड़ा के पास स्थित खेतों से ग्रामीण गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर एक शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि यह एक व्यक्ति की लाश है जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065
























