बुकलाना पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
हापुड़,वि(ehapurnews.com): विकास खंड सिंभावली की ग्राम पंचायत बुकलाना रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा संदेश से गूंज उठा। इस ग्राम में वीडियो वैन से प्रधान मंत्री का विकसित भारत का संदेश कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सुनाया गया। गांव की गलियों मे भी विकसित भारत का संकल्प लोगों तक पहुंचाया गया। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी डा हरित कुमार, नोडल अधिकारी विमलेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिवम पांडे, सीडीपीओ मीनाक्षी आर्या , स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक गोपाल राय समेत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी , ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जानकारी लोगों को गोपाल राय और शिवम पांडे ने दी। गोपाल राय ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दोनो चरणों की जानकारी देते हुए बताया कि इससे स्वच्छता के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। स्वच्छ व सुंदर ग्राम का सपना साकार हुआ है। इससे गंदे वातावरण के कारण होने वाली बीमारियों में भी कमी आ रही है। इससे गांव विकसित गांव की ओर बढ़ रहा है। बाल विकास कार्यक्रम की जानकारी सीडीपीओ मीनाक्षी ने दी। ऐसे ही अन्य विभागों की ओर से योजनाओं की जानकारी और ग्राम पंचायत में उपलब्धियों के बारे में बताया। कृषि विभाग की से अपनी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के लाभार्थियों ने अपनी जुबानी सफलता की कहानी सुनाई और बताया की इससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। खंड विकास अधिकारी डा हरित ने लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया। उन्होंने विकसित भारत का संकल्प भी सभी को दिलाया। ग्राम पंचायत सचिव अवनीश कुमार ने ग्राम पंचायत में पंचायती राज विभाग के माध्यम से आए बदलाव और लोगों को मिल रहे लाभ की जानकारी दी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























