अवैध तरीके से लाई गई मूंगफली से दो लाख रुपए मंडी शुल्क वसूला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राजस्थान से हापुड़ अवैध रुप से लाई गई मूंगफली पर करीब दो लाख रुपए का मंडी शुल्क जुर्माना सहित वसूला गया है जबकि वाणिज्य कर चोरी वसूला जाना शेष है।
ई हापुड़ न्यूज ने इस बात का खुलासा किया था कि हापुड़ के नवीन मंडी स्थल पर करीब चार सौ बोरी मूंगफली से लदा एक ट्रक खड़ा है जो मंडी शुल्क व वाणिज्य कर चोरी करके राजस्थान से बिक्री हेतु लाया गया है। खबर के प्रकाशन के बाद मंडी समिति के अधिकारी ट्रक को पकड़ कर दफ्तर ले गए।
सूत्रों के अनुसार टैक्स चोरी कर लाई गई मूंगफली पर 12078 रुपए मंडी शुल्क, 6039 रुपए मंडी सेस, तथा 1 लाख 81 हजार 170 रुपए शमन शुल्क सहित एक लाख 99 हजार 287 रुपए वसूले गए। टैक्स अदायगी के बाद मूंगफली एक व्यापारी के गोदाम में उतार दी गई। जबकि खबर लिखे जाने तक मूंगफली पर कोई वाणिज्य कर अदा नहीं किया गया था।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502





























