बकाए बिल पर देना होगा विलंब शुल्क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों को नलकूप मार्च से नवंबर तक आठ महीने के बिलों पर विलंब शुल्क देना होगा। बजट में सरकार ने किसानों का बिल शत प्रतिशत खत्म करने की घोषणा की थी। लेकिन इसका कोई शासनादेश नहीं आ सका। ऐसे में किसानों ने भी बिल जमा नहीं किया, अब ओटीएस योजना लागू होने पर बिलों में लगे विलंब शुल्क में माफी का प्रावधान है। लेकिन किसानों को छूट का यह लाभ मार्च 2023 तक के बिलों पर ही मिल रहा है। गणना के दौरान मूल बिल के अलावा आठ महीने का विलंब शुल्क भी लाया जा रहा है। जिससे किसानों में रोष है। अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने कहा कि ओटीएस योजना की गाइडलाइन में ही मार्च 2023 तक के बिलों पर विलंब शुल्क में छूट का प्रावधान है। किसान समय से रजिस्ट्रेशन कर, बिल जमा करा दें। ओटीएस में सिर्फ मार्च 2023 तक के बिलों पर लगा विलंब शुल्क ही माफ होगा।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…
Read more



























