हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अक्सर देखा जाता है कि बचपन से ही बच्चों में आँख से संबंधित बीमारियां हो जाती हैं और उसका देर से पता चलता है जिसके कारण से बाद में दिक्कतें आती हैं। उन सबको नजर में रखते हुए लायंस क्लब हापुड़ द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर मोदीनगर रोड हापुड़ में शनिवार को एक आई विजन कैंप लगाया गया जिसमें आई स्पॉट चैकप मशीन गाज़ियाबाद से मंगवायी गयी और 333 बच्चों का चैकप हुआ जिसके अंतर्गत 23 बच्चों में कमी पायी गई और उनकी आँखों में जो दिक्कत थी उनको इस बारे में सूचित कराया गया।
इस मशीन से दूर की नजर कमजोर, पास की नजर कमजोर, धुंधला पन आदि समस्याओं के बारे में पता लगाया जाता है। ऐसे में लायन डॉक्टर दुष्यंत बंसल द्वारा यह घोषणा की गई कि जो बच्चों की आंखों में कोई भी कमी पाई जाएगी। हर रविवार को वह निःशुल्क इलाज करेंगे। ऐसी इच्छा उन्होंने रखी जिसके लिए लायंस परिवार ने उनका बहुत बहुत धन्यवाद दिया।
इस मौके पर लायंस क्लब सचिव लायन सुरेश गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य पूरे वर्ष इस तरह के कैंप लगाकर हापुड़ के जो बच्चे हमारा भविष्य है उनको आँख से संबंधित बिमारियों से अधिक से अधिक अवगत करने का है। कोषाध्यक्ष लायन प्रणव आर्य ने कहा कि हम हर महीने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजनकरते रहेंगे। इस मौके पर लायंस क्लब अध्यक्ष लायन सचिन सिंघल (एस.एम.) ने बताया कि जिस भी स्कूल को अपने बच्चों के लिए ये निःशुल्क ऑय कैंप अपने स्कूल परिसर मे लगवाना है वो लायंस क्लब हापुड़ को संपर्क कर सकते है। लायन सेक्रेटरी सुरेश गुप्ता, लायन राजीव सिंघल, लायन आदित्य गोयल, लायन सौरभ अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट ज्वाइंट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन विशाल मल्होत्रा आदि सीनियर मेंबर मौजूद थे।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























