हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर ततारपुर चौकी के समीप अवैध रूप से मिट्टी का भराव हो रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि लोहे की रेलिंग को तोड़कर भराव किया जा रहा है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि अवैध खनन में लिप्त डंपर रात के समय चोरी छिपे यहां आकर भराव करते हैं। इन वाहन चालकों को किसी का डर नहीं है जिन्होंने लोहे की रेलिंग को भी तोड़ दिया है जिसकी वजह से राजस्व को भी हानि हुई है।
जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन जोरों पर है। ततारपुर चौकी के पास रात में चोरी-छिपे मिट्टी का भराव किया जा रहा है। ऐसे में अधिकारियों की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430


प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























