हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। एचपीडीए ने पांच प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए एक में सील लगा दी जबकि चार के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है और अवैध प्लाटिंग करने वालों को जमकर सबक सिखाया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा ना करें। एचपीडीए ने पिलखुवा के गांव लाखन में 40,000 वर्ग मीटर में पुष्पेंद्र चौधरी, शैलेंद्र चौधरी और अमित चौधरी द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग, अमित सिंह राणा पुत्र सत्यपाल सिंह और शिव कुमार द्वारा पिलखुवा के खेड़ा में 3,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध, बिना मानचित्र स्वीकृति के पिलखुवा के अनवरपुर मार्ग पर बृजेश लाल द्वारा 3,400 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ भी कार्रवाई की। वहीं पिलखुवा के पीपलाबंदपुर रोड पर शिवकुमार चांदी वाले और हाजी शकील द्वारा 4,200 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इसी के साथ योगेश तोमर पुत्र मुकेश सिंह तोमर द्वारा गांव मीरपुर गैस गोदाम के सामने मोदीनगर रोड पिलखुवा में 150 वर्ग मीटर में बनाई गई तीन दुकानों के खिलाफ भी कार्रवाई की। एचपीडीए की कार्रवाई के दौरान प्रभारी परिवर्तन तुषार कांत जैन, अवर अभियंता देशपाल सिंह, वीरेश कुमार राणा, प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।
हापुड़ में हुआ अप्सरा साड़ीज का शुभारंभः 9997358158

























