👁 0 views Views
मसूरी-धौलाना मार्ग का होगा चौड़ीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एनएच -09 से सटे मसूरी धौलना गुलावठी मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण कराने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है। 50 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण व चौड़ीकरण कराया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी में मसूरी गुलावठी मार्ग से प्रति दिन लाखों वाहनों की आवाजाही होती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही चौड़ीकरण की योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। शासन को इस संबंध में चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। करीब 50 करोड़ की लागत से सडक़ का चौड़ीकरण कराया जाएगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























