👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा में रजवाहा डासना के वीआरबी मरम्मत कार्य के चलते ग्राम नहर से डासना का मुख्य मार्ग बंद रहेगा जिसके चलते लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ेगा। ग्राम नाहल को गांव डासना से यह मार्ग जोड़ता है।
बुलंदशहर खंड गंगा नहर हापुड़ के सहायक अभियंता पीके जैन ने बताया कि रजवाहा डासना के निर्मित पुल की चौड़ाई वर्तमान परिस्थितियों में यातायात के अनुकूल नहीं है जिसके कारण पुल की चौड़ाई बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया था। कल से मरम्मत कार्य शुरू होगा जिससे कई गांव के ग्रामीणों के लिए पुल मार्ग अवरुद्ध रहेगा और उन्हें वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
































