👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यूआर्य नगर में घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ले की रहने वाली सुनीता ने बताया कि 15 वर्ष से वह यहां रह रही है और 11 नवंबर की रात लगभग 8:00 बजे कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे और कट्टा लेकर घर में जबरन घुस आए और सुनीता के पति के साथ मारपीट करने लगे जिससे उसके सिर में चोट आई और वह घायल हो गया। शोर सुनकर जब सुनीता अपने पति को बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपिटाई की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur
























